May 24, 2024

जन्मदिन पर गौ माता व संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात: चेयरमैन सुभाष बराला

0

टोहाना / 5 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि गौ माता का हमारी सभ्यता, संस्कृति तथा परम्पराओं से बहुत गहरा और पुराना नाता है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। हमारे धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसकी पूजा की जाती है। मंगलवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर चेयरमैन सुभाष बराला ने स्थानीय श्री कृष्ण गऊशाला में गौमाता की सेवा एवं गौग्रास केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।उन्होंने गऊ माता को हरा चारा खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया। 

 इस मौके पर संत सुख देवा जी नंद जी महाराज व महंत गोविंदा अचार्य उज्जैन सहित संतों व बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने गांव नाढ़ोडी में श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति द्वारा आयोजित “श्री जम्भवानी हरिकथा ज्ञान यज्ञ” में कथा वाचक आचार्य स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। 

 चेयरमैन सुभाष बराला ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर आयोजक समिति के सदस्यों का भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि गौ माता के साथ जन्म दिवस बनाना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष में गाय को हमारे देश में समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। हमें गौ माता का पूरा आदर-सम्मान करते हुए गौ संरक्षण करना चाहिए, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गाय हमारा पोषण संवर्धन करने वाली है। गौ माता जन्म देने वाली माता के तुल्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गौमाता की रक्षा और पालन का सार्थक प्रयास किया है।

उन्होंने सभी संत महात्माओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को पुनः स्थपित करने के लिए संत महात्मा समय समय पर जन्म लेते हैं व सभी नागरिकों के कल्याण का मार्ग दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही संकट से निकल कर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक इसे संगठन के साथ काम करने मौका मिला जिसके लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हम सभी को निष्काम काम करना चाहिए जिसमें केवल ओर केवल कर्म आधारित हमारा जीवन हो, मोह माया का कोई स्थान ना हो। भारतीय संस्कृति के अनुसार धर्म को आगे बढ़ाते हुए सभी जीवों को कल्याण हो।

संत सुख देवाजी नंद जी महाराज व महंत गोविंदा अचार्य उज्जैन सहित सभी संतों ने चेयरमैन सुभाष बराला की दीर्घायु की कमाना की। उन्होंने चेयरमैन सुभाष बराला को आशीर्वाद दिया कि हर दिल में उनका वास हो और हमेशा ऊँचाइयों को छुते रहे व अपने देश व प्रदेश के हित में निरन्तर अच्छे कार्य करे। इस मौके पर चेयरमैन सुभाष बराला सभी संतों व बुजुर्गों को भेंट देकर आशिर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन ललित प्रभाकर ने किया। 

इस अवसर पर नगरपरिषद परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, उपाध्यक्ष नीरू सैनी, रामगोपाल वर्मा, संत पूरी जी महाराज, अनिल भाटिया, सुखनाथ जी महाराज, संत मनीषपूरी जी, अनमोल योगानंद, संत भक्ति योगानंद जी, ब्रह्मकुमारी बहन दीदी वंदना, दीदी अमिता, श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान विनोद बंसल, चौधरी नरेन्द्र कुमार झाम सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *