May 18, 2024

खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से जीवन में आता है अनुशासन: देवेंद्र सिंह बबली

0

टोहाना / 5 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जीवन में अनुशासन लाती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री मंगलवार को ग्राम पंचायत लोहाखेड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। 

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अच्छा जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी हमारे शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। युवाओं को चाहिए कि वे विद्यार्थी जीवन से ही किसी न किसी खेल में जरूर भाग लें। खेलों से आगे बढन के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इसी प्रकार से खेल प्रतियोगिताओं से हमारा मनोबल भी बढ़ता है।

 उन्होंने कहा कि खेलों के दम पर युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं। खेलों से जीवन में नई ऊंचाईयां छुई जा सकती हैं। इसके साथ-साथ देश और दुनिया में अपना नाम कमा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हुए कड़ी मेहनत करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए एक लक्ष्य का निर्धारण करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी अपने आप को धोखा न दें। कड़ी मेहनत का परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। देशभर में खेल सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार के अलावा सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें। खेल प्रतियोगिता में हार या जीत कोई मायने नहीं रखती। हार के बाद खिलाड़ी कभी अपने आप को निराश न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *