May 26, 2024

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में कंटीन में व बेकरी यूनिट का लिया जायजा

0

अम्बाला / 7 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी ने बुधवार को केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर का दौरा करते हुए जेल में बंदियों व हवालातियों को दी जा रही सुविधाओं की वास्तविकता जांची। यहां पहुंचने पर जेल अधीक्षक संजीव पातड़ ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक से जेल में बंदियों व हवालातियों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जैसे खाने की, रहने की, स्वास्थ्य से सम्बन्धित व अन्य जानकारी हासिल की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, महिला बंदी वार्ड, रसोई घर, कंटीन, अस्पताल कक्ष, शिशु कक्ष, बेकरी यूनिट के साथ-साथ बंदियों व हवालातियों के हर ब्लॉक का जाकर जायजा लिया।
बंदियों व हवालातियों के ब्लॉक का जायजा लेने के दौरान उन्होंने बंदियों व हवालातियों से उनकी कोई समस्या तो नहीं है, उन्हें यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है या नहीं उसकी भी जानकारी ली। पैरोल व छुट्टी से सम्बन्धित कोई समस्या या किसी हवालाती या बंदी को अपने केस से सम्बन्धित अधिवक्ता की आवश्यकता है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

कुछ बंदियों ने पैरोल से सम्बन्धित अपनी बात रखी। उपायुक्त ने बंदियों की समस्या को सुनते हुए लिखित में उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें कहा कि नियमानुसार उनके प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए पैरोल से सम्बन्धित जो भी कार्य होगा उसे किया जायेगा। उन्होंने यहां पर निरीक्षण के दौरान रसोई घर में भी जाकर बंदियों व हवालातियों के लिए जो खाद्य सामग्री बनाई जाती है उस स्थान का भी जायजा लेते हुए  सम्बन्धित से रोस्टर के मुताबिक यहां पर खाना दिया जा रहा है उसकी भी जानकारी ली।

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में कंटीन में व बेकरी यूनिट का भी जायजा लिया तथा यहां पर जो उत्पाद तैयार किए जाते हैं उसकी भी जानकारी ली। उपायुक्त ने इसके बाद अस्पताल कक्ष में भी जाकर बंदियों व कैदियों को स्वास्थ्य से सम्बन्धित जो चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी ली। डा0 मयंक गुप्ता ने यहां पर जो भी बंदी या हवालाती का उपचार चल रहा है उसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने सम्बन्धित डा0 से केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर में कितने ऐसे बंदी हैं जो नशे से ग्रस्त थे, उन्हें क्या उपचार दिया जा रहा है और कितने बंदियों ने नशा का त्याग कर दिया है उस बारे भी पूछा।

सम्बन्धित डाक्टर ने उपायुक्त को बताया कि नशे से ग्रस्त जो भी था उसका उपचार किया जा रहा है। बकायदा उसकी काउंसलिंग भी की जाती है।जेल अधीक्षक संजीव पातडा ने जेल से सम्बन्धित तमाम गतिविधियों बारे उपायुक्त को जानकारी दी और बताया कि बंदियों व कैदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष का भी जायजा लिया। यहां पर मुलाकात से सम्बन्धित जो गतिविधियां है उसकी जानकारी ली। बंदियों व कैदियों को उनके परिजनों द्वारा मुलाकात के दौरान जो सामान उपलब्ध करवाया जाता है उसका भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएसपी यश कुमार, डीएसपी नीलम, डा0 मयंक गुप्ता व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *