May 25, 2024

हर खेत- स्वस्थ खेत अभियान के तहत प्रत्येक खेत से लिये जाएगें मिट्टी के नमूने- भूमि परीक्षण अधिकारी-दलबीर सिंह

0

नारायणगढ़ / 17 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर खेत- स्वस्थ खेत अभियान के तहत प्रत्येक खेत से मिट्टी के नमूने लेने तथा राज्य सरकार को यह अभियान सफल बनाने का आहवान किया है। इसके तहत प्रत्येक एकड़ खेती योग्य भूमि का नमूना लिया जाना है। जिसका सॉयल हैल्थ कार्ड बनाया जायेगा जिसमें सायल हैल्थ कार्ड की रिर्पोट के आधार किसान फसल अनुसार खाद की मात्रा का प्रयोग कर सकेगें जिससें उत्पादन लागत मे कमी आयेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए भूमि परीक्षण अधिकारी, नारायणगढ़ दलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अस्थाई तौर पर किसान सहायक लगाये जा रहे है तथा सभी किसान सहायकों को उनके खुद के गांव या साथ लगते ही गांव अंवाटित किये जा रहे है, प्रत्येक किसान सहायक को 200 मिट्टी नमूने इक्ठठे करने का लक्ष्य दिया जाएगा जिसके बदले मे विभाग द्वारा 40 रूपये प्रति नमूने की दर से किसान सहायक के खाते मे राशि डाली जायेगी तथा विभाग द्वारा 10 रूपये प्रति एकड़ की दर से किसानों से भी लिये जाएगें।

यह कार्य लगभग 3 वर्ष मे पूर्ण किया जायेगा। इस वर्ष जिला अम्बाला के नारायणगढ़, शहजादपुर, साहा व बराड़ा ब्लॉक को चयनित किया गया है। उन्होंने इन खण्ड़ों के सभी किसानों से भी अपील है कि वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के कर्मचारियों/अधिकारियों/किसान सहायकों को इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *