May 25, 2024

बारी पंचायत के विकास कार्यों के लिए 9.75 लाख रुपए स्वीकृत, विकास कार्यों को दी जाएगी गति

0

हमीरपुर / 09 अप्रैल / रजनीश शर्मा ///

ग्राम पंचायत बारी में विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए 9.75 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं, जिससे आगामी दिनों में विकास कार्यों में गति प्रदान की जाएगी। पंचायत के विकास कार्य के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं और इसी कड़ी में प्रशासन से मैने यह राशि विभिन्न कार्यों के लिए मंजूर करवाई है। जिसके तहत चुनाव खत्म होते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।  तीन लाख रुपए चाहड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। बजट के अभाव में इसका कार्य रुका हुआ था। आगामी दिनों में इस कार्य को गति प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही टौणी देवी व छत्रैल वार्ड के शमशानघाट के पास बरसात में मलवा गिरा हुआ था। जिससे टौणी देवी व टपरे गांव के लोगों को श्मशान घाट पर मालवा गिरने से दाह संस्कार में दिक्कत होती थी इसके लिए भी सुरक्षा दीवार लगाने को 3 लाख रुपए मंजूर करवाए गए हैं। इसी तरह से चाहड़ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास डंगा लगाने के लिए 75000, चाहड़ में ही करतार चंद पुत्र बसंत राम के घर के पास डनगे को 75000,  माहड़े में डांगे के लिए 75000, इसके साथ ही छत्रैल में सनी कुमार पुत्र मेहर सिंह के घर के पास डांगे के लिए 75000 तथा श्मशानघाट छत्रैल के पास मनीष कुमार के खेत के पास डांगे के लिए 75000 स्वीकृत करवाए गए हैं।

आगामी दिनों में भी इसी तरह से विकास कार्य में तेजी से करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। आप सबके सहयोग, स्नेह के कारण पंचायत निरंतर आगे बढ़ रही है और आगामी दिनों की तीव्रता के साथ विकास कार्यक्रम को गति प्रदान की जाएगी। इससे पंचायत को आदर्श बनाया जा सके। विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *