May 24, 2024

इच्छुक महिलाएं नजदीकी आंगनवाड़ी वर्कर से संपर्क करें: सीडीपीओ सुशीला

0

टोहाना / 18 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

महिला एवं बाल विकास विभाग टोहाना द्वारा टोहाना ब्लॉक की सभी गांवों व शहर की महिलाओं की विभिन्न आयु वर्ग में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन दमकौरा खेल स्टेडियम में आयोजित की जायगी। इच्छुक प्रतिभागी 20 दिसम्बर तक अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी वर्कर से सम्पर्क कर सकती है। 

 महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला ने बताया कि टोहाना ब्लॉक की महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से खेल स्टेडीयम गांव दमकौरा में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में अलग अलग प्रतियोगिता कारवाई जायगी। उन्होंने बताया कि विजेता महिलाओं को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना ब्लॉक की कोई भी इच्छुक महिला अपने नजदीक आंगनवाड़ी वर्कर के पास नाम व गांव का नाम 20 दिसंबर तक नोट करवा दे व प्रतिभागी महिलायें अपना आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड भी अवश्य साथ लाए। उन्होंने सभी महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा सख्यां में भाग लेने का आह्वान किया।

सुपरवाइजर कर्मजीत कौर ने बताया कि 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आलू रेस, मटका रेस व 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता कारवाई जाएगी। 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के बीच में 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ व 5 किलोमीटर साइकिल रेस करवाई जाएगी। प्रतिभागी महिलाओं को साइकिल रेस के लिए स्वयं साइकिल लेकर आनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाली महिलाओं को 750 रुपये ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *