May 24, 2024

पौष्टिक आहार स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरुरी: सुपरवाइजर करमजीत कौर

0

टोहाना / 11 सितंबर / न्यू सुपर भारत

सुपरवाइजर करमजीत कौर ने महिलाओं को पोषण आहार लेने बारे जागरूक करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरुरी है। सोमवार को सुपरवाइजर करमजीत कौर व पोषण सहायक बेंअत कौर ने सितम्बर माह में मनाए जा रहे पोषण माह के तहत गांव बलियावाला के आंगन बाड़ी केंद्र पर महिलाओं को पोषण आहार लेने बारे जागरूक किया।

   सुपरवाइजर करमजीत कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का मुख्य लक्ष्य पौष्टिक आहार के बारे में जन-जन को अवगत करवाना है। कुपोषण हमें अनेक बीमारियों का शिकार बना लेता है जिससे मनुष्य को सामान्य जीवन जीने में अनेक परेशानी आती हैं। उन्होंने कहा कि आहार से संबंधित बरती गई थोड़ी सी लापरवाही से शरीर में अनके प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपना सुखी जीवन व्यक्ति कर सकता है। हमें अपने आहार में सभी प्रकार के पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए ताकि हमारा स्वस्थ शरीर रह सके। उन्होंने संतुलित आहार व हेल्थी डाइट के बारे में गर्भवती, धात्री महिलाओं व किशोरियों को फायदे के बारे में बताया। थाली के एक चौथाई भाग में मोटा अनाज शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध व दूध से बने उत्पादों का सेवन भी जरूर करना चाहिए। पोषण सहायक बेंअत कौर ने महिलाओं व किशोरियों को अन्तर पीढ़ीगत कुपोषण के बारे में जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *