May 24, 2024

चेयरमैन सुभाष बराला ने किया शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम दमकौरा का निरीक्षण

0

टोहाना / 28 अगस्त / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम दमकौरा का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाडिय़ों से भी वार्ता की गयी और स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर विचार विमर्श किया। स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाडिय़ों ने सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाय जाने पर चेयरमैन सुभाष बराला का आभार व्यक्त किया।

  चेयरमैन श्री सुभाष बराला सोमवार को सुबह सुबह अचानक शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम दमकौरा में पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रैक्टिस कर रहे खिलाडिय़ों से उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के अभाव में किसी भी खिलाड़ी की प्रैक्टिस में कमी नहीं रहने दी जाएगी। खिलाड़ियों ने जो भी मांग रखी सभी माँगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे देश के वैज्ञानिको ने चंद्रयान-3 की सफलता की उपलब्धि हासिल की है उसी प्रकार सभी खिलाड़ियों ने खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके हमारे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करना है। प्रदेश सरकार की सर्वश्रेष्ठ खेल नीति के परिणाम स्वरूप ही हरियाणा के खिलाड़ी विश्व में सर्वाधिक पदक जीतते है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण करवाया गया है ताकि खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और आगामी खेल प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराकर देश में जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

  खिलाडिय़ों ने सुंदर स्टेडियम और सिंटेथिक ट्रेक निर्माण के लिए सुभाष बराला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिंटेथिक ट्रेक बनाय जाने से उनको खेलों की तैयारी करने में काफी मदद मिलती है। इस मौके पर प्रिंसिपल दुर्गा कॉलेज रणधीर सिंह, कोच सत्यवान, गणेश सैनी, सन्नी मेहता, संजय सैनी, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मुंड ,नम्बरदार बलराज,  महेंद्र साहू, अमित शर्मा, तनु दमकोरा, संजीव भाटिया, बाबा राम, राम सिंह, जिले सिंह बराला, कुलदीप सिंह, गुरमीत डाँगरा सहित अन्य खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *