May 24, 2024

मंडी सीट से टिकट मिलने के बाद विक्रमादित्य ने साझा की पोस्ट

0

मंडी / 14 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। कंगना रनौत के सामने विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस द्वारा मंडी संसदीय सीट से आधिकारिक तौर पर घोषणा होने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा

अयोध्या से पूर्ण आशीर्वाद के साथ मंडी का डंका पूरे देश में बजेगा। जय श्री राम

मंडी संसदीय सीट से विक्रमादित्य सिंह कंगना को टक्कर देंगे। मंडी संसदीय सीट अब हॉट सीट बन चुकी है जहां पर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *