June 17, 2024

विधायक दुड़ा राम की अगुवाई में गांव बनगांव के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

0

फतेहाबाद / 6 अगस्त / न्यू सुपर भारत

विधायक दुड़ा राम की अगुवाई में शनिवार को गांव बनगांव के राम कुमार पुत्र राजा राम, तुलसी राम पुत्र रामबीर, जगदीश झाझड़ा परिवार व उनके साथियों सहित चार दर्जन से भी अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

राम कुमार पुत्र राजा राम, तुलसी राम पुत्र रामबीर आदि परिवारों में जगदीश झाझड़ा, प्रताप झाझड़ा, सुनील झाझड़ा, पवन झाझड़ा, जय सिंह झाझड़ा, महेंद्र सिंह, प्रह्लाद, सुरेंद्र, ईश्वर, जसवीर झाझड़ा, मदन झाझड़ा, सुभाष, सुखबीर, ओम प्रकाश झाझड़ा, रघुबीर झाझड़ा, आत्मा राम ने अपने पूरे परिवार सहित अपने साथियों के साथ अन्य राजनीतिक दलों को अलविदा कर भाजपा में विश्वास जताया।

विधायक दुड़ाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन दौगुन्नी रात चौगुन्नी उन्नति कर रहा है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद व प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतिदिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली व भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में संगठन को और ज्यादा मजबूती मिली है।

विधायक दुड़ा राम, भारत भूषण मिढा, नप चेयरमैन राजेंद्र खिची, उप प्रधान सविता टूटेजा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने झाझड़ा परिवार व उनके साथियों का भाजपा में शामिल होने पर तहेदिल से स्वागत किया। विधायक दुड़ा राम ने कहा कि पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखा जाएगा। गांव बनगांव के प्रवेश द्वार से लेकर जगदीश झाझड़ा के घर तक गाजे-बाजे के साथ विधायक दुड़ा राम व अन्य भाजपा नेताओं को प्रवेश करवाया।

जगदीश, प्रताप झाझड़ा के परिवार ने विधायक दुड़ा राम को पगड़ी व लोई पहनाकर सम्मान किया और परिवार व साथियों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रही। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जगदीश जाखड़, नरेश सरदाना, विजय गोयल, सुनील चौधरी, राजेंद्र खिलेरी, राधेश्याम कुलडिय़ा, पंछी राम, हंसराज, राज कुमार सेठी, राजेंद्र मोदी, उपास भट्टी, रामचंद्र रेल्हन, राम कुमार मेहरा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *