June 17, 2024

शहर में शामिल कॉलोनियों व विभिन्न वार्डों में सीवरेज व पेयजल आपूर्ति पर खर्च होंगे 30 करोड़ : दुड़ा राम

0

फतेहाबाद / 6 अगस्त / न्यू सुपर भारत

फतेहाबाद शहर में स्थित आजाद नगर, कीर्ति नगर, स्वामी नगर, हरनाम दास कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, हंस कॉलोनी वासियों को भी शहर जैसी सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई सीवरेज लाइन, पेयजल आपूर्ति के लिए इन कॉलोनियों व शहर के विभिन्न वार्डों में करीब तीस करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

शहर के चंहुमुखी विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी, सभी वार्ड में शहरवासियों की मांग के अनुरूप समान रूप से विकास करवाएं जाएंगे। शहर के सभी वार्डों में नगर परिषद द्वारा 25-25 लाख रुपये की धनराशि से गलियों/सडक़ों का निर्माण, उनका रखरखाव के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सभी वार्डों में दो-दो लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी वार्डों में गलियों, खड्डों की मुरम्मत पर खर्च किए जाएंगे, ताकि किसी नागरिक को आने जाने में कोई दिक्कत न हो।

 यह बात विधायक दुड़ा राम ने शनिवार को शहर फतेहाबाद के वार्ड नंबर 25 में भाटिया कॉलोनी, वार्ड 26 में गुरुनानक पूरा मैन चौक तथा वार्ड 27 में आजाद नगर आदि अन्य स्थानों पर नागरिकों की समस्याएं सुनने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नगर परिषद से इस दौरान विधायक ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक दुड़ा राम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। जो मांगे वार्ड के सदस्यों ने की है, उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की सामग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य करवाएं।

विधायक दुड़ाराम ने कॉलोनीवासियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि हांस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम कॉलोनी में शहर की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद के दायरे में शामिल किया गया है। यहां पर लोगों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हरनाम कोलीनी में पर्याप्त मात्रा में बिजली की सप्लाई की जाएगी और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। सभी कॉलोनियों में सीवरेज की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है वहां पर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। विधायक ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराए और आजादी का जश्र मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे से देश प्रेम की भावना व देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। विधायक का शहरवासियों ने सम्मान किया।

पार्षद राम कुमार जांगड़ा के घर पर भी विधायक व अन्य नेताओं का सम्मान किया गया। विधायक ने वहां पर भी जन समस्याओं को सुना।इस मौके पर भारत भूषण मिढा, नप चेयरमैन राजेंद्र खिची, उप प्रधान सविता टूटेजा, जगदीश शर्मा, सुनील चौधरी, जगदीश जाखड़, विजय गोयल, नरेश सरदाना, राजेंद्र खिलेरी, एमसी निलांशी शर्मा, कपिल खत्री, सुरेंद्र डिंगवाल, राधेश्याम कुलडिय़ा, सुभाष नायक, पंछी राम, हंसराज,

राज कुमार सेठी, राजेंद्र मोदी, उपास भट्टी, रामचंद्र रेल्हन, राम कुमार मेहरा, जगदीश नायक, मनोहर नायक, मक्खन कंबोज, चेतन अरोड़ा, प्रताप जांगड़ा, रत्न आनंद, रजत खांडा, हंसराज मराठी, राम कुमार जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *