May 24, 2024

ऊना जिला के 26 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में ***जबकि 12 वार्ड हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर

0

ऊना / 23 नवम्बर / राजन चब्बा:

जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि कलोह के वार्ड नं० 6 में केसरी देवी, बढ़ेड़ा के वार्ड नं० 2 में संजीव कुमार, लोअर देहलां के वार्ड नं० 5 में शुभ लता, एनएसी दौलतपुर चौक के वार्ड नं० 1 में रोहित, मरवाड़ी के वार्ड नं० 2 में ओंकार सिंह के घर से मनमोहन पाल कि घर तक, रायपुर के वार्ड नं० 6 में संजीव कुमार के घर से परशोतम लाल के घर, सगनेई के वार्ड नं० 6 में रानिया राम के घर से दलेर सिंह सब्जी की दुकान, दयोली के वार्ड नं० 1 में विवेक शर्मा, बबेहार के वार्ड नं० 1 में जगमोहन के घर से सुरेश के घर, लोअर भंजाल के वार्ड नं० 2 में प्रमोद शर्मा के घर से तृप्ता शर्मा के घर, नंगल जरियालां के वार्ड नं० 7 में सुनीता देवी, भद्रकाली के वार्ड नं० 3 में बीना कुमारी, घनारी के वार्ड नं० 1 में नवनीत कुमार, मलाहत के वार्ड नं० 6 में अनिल दुबे, रामपुर के वार्ड नं० 6 में मंगल सिंह, भोध माजरा के वार्ड नं० 5 में चरणों देवी, अप्पर बसाल के वार्ड नं० 2 में मोनिका देवी, धमांदरी के वार्ड नं० 3 में जतिंदर कुमार, लोअर अंदोरा के वार्ड नं० 2 में रजनी, हंबोली के वार्ड नं० 5 में राजेश कुमार के घर, ज्वाल के वार्ड नं० 5 में सरोज कुमारी, घनग्रेट के वार्ड नं० 1 में अजय कुमार, भगड़ा के वार्ड नं० 1 में ज्ञान चंद, नारी के वार्ड नं० 3 में रजनी सरोच, डंगोह के वार्ड नं० 7 में गिरधारी लाल, हीरां के वार्ड नं० 7 में जोगिंदर सिंह के घर से भाग सिंह तक के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है जबकि कलोह के वार्ड नं० 6, एनएसी दौलतपुर चौक के वार्ड नं० 1, रायपुर के वार्ड नं० 6, सगनेई के वार्ड नं० 6, दयोली के वार्ड नं० 1, बबेहार के वार्ड नं० 1, लोअर भंजाल के वार्ड नं० 2, नंगल जरियालां के वार्ड नं० 7, भद्रकाली के वार्ड नं० 3, घनारी के वार्ड नं० 1, लोअर अंदोरा के वार्ड नं० 2, हंबोली के वार्ड नं० 5, ज्वाल के वार्ड नं० 5, घनग्रेट के वार्ड नं० 1, भगड़ा के वार्ड नं० 1, नारी के वार्ड नं० 3, डंगोह के वार्ड नं० 7 के शेष हिस्सों को बफर जोन बनाया गया है।हॉटस्पॉट सूची से 12 क्षेत्र बाहरडीसी राघव शर्मा ने आदेश जारी कर जिला के 12 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि भद्रकाली के वार्ड नं० 8 में वरूण भरद्वाज के घर, भदसाली लोअर के वार्ड नं० 2 में वतनी देवी के घर से यशपाल के घर, जाडला काड़ी के वार्ड नं० 3 में अनिल जसवाल, अंबोटा के वार्ड नं० 10 में नीलम देवी, पूनम लता व विपन कुमार के घर, नकड़ोह के वार्ड नं० 3 में मनोज कुमार के घर, अंबोआ के वार्ड नं० 1 में गुरनाम सिंह के घर, अंबोटा के वार्ड नं० 7 में मदन लाल के घर, कुनेरन के वार्ड नं० 3 में प्रदीप कुमार के घर, गगरेट के वार्ड नं० 1 में राज कुमारी के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 3 में गीतिका के घर को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 24 नवंबर से कफर्यू में ढील दी जाएगी जबकि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।-000-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *