May 26, 2024

शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य का आज उपायुक्त विक्रम सिंह ने सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

0

अम्बाला / 2 मार्च / न्यू सुपर भारत

अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला छावनी में 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य का आज उपायुक्त विक्रम सिंह ने सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर निरीक्षण करते हुए यहां पर किए जा रहे कार्यो का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यों की वास्तविकता जानी।

उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों एवं सम्बन्धित निर्माण एंजैसी को निर्देश दिये कि उनके कार्य से सम्बन्धित कोई भी पैंडसी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन कार्यों को तेजी से करने बारे निर्देश दिये गये हैं वे उनका दोबारा से जल्द ही निरीक्षण करके जायजा भी लेेंगे।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार शहीदी स्मारक का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित निर्माण एंजैसी के प्रतिनिधि से यहां पर क्या-क्या कार्य किए जा रहे हैं उसकी जानकारी हासिल की। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि यहां पर अंडर ग्राउंड डबल बेसमेंट के तहत पार्किंग, मैमोरियल टावर के साथ-साथ इंटरपेशन बिल्डिंग (आईसी) में फाल सिलिंग का कार्य व यहां चल रहे अन्य कार्यों बारे में जानकारी दी।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान हर बिल्डिंग में जाकर लेबर की संख्या जांचते हुए कार्यों की प्रगति जानी और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को कहा कि वे बार चार्ट के तहत कौन-कौन से कार्य कब कर लिए जायेंगे उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं और कहा कि कार्यों की प्रगति जानने के लिए वे भी यहां का दौरा करें ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति पता चल सके और कार्यों की प्रगति में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि वे भी कुछ दिन बाद यहां का दौरा करके कार्यों की प्रगति जानेंगे। इसी लिए सभी कार्यों में तेजी आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्ट वर्क से सम्बन्धित कार्य, इलैक्ट्रीकल विंग द्वारा यहां पर इलैक्ट्रीकल संबधी कार्य, मैमोरियल टावर, होर्टिकल्चर विभाग द्वारा यहां पर किए जाने वाले कार्यों के साथ-साथ एनएचएआई के अधिकारियों के साथ शहीदी स्मारक से सम्बन्धित जो सडक़ का कार्य किया जाना है उसकी जानकारी लेते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों को कहा कि यह मुख्य प्रोजैक्ट हैं तथा गृह मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से इस प्रोजैक्ट को यहां पर पूरा करने का काम किया जा रहा हैं। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं होनी चाहिए। पूरी गुणवत्ता के साथ सभी कार्य सम्पन्न होने चाहिएं।

इस मौके पर अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियन्ता राज कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, चीफ इंजिनियर महीपाल सिंह, ईओ रविन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियन्ता रणबीर त्यागी, कार्यकारी अभियंता अनिल चौहान के साथ-साथ अन्य सम्बधित अधिकारीगण व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *