June 17, 2024

दूसरों की दुनिया रोशन करने से अधिक पुण्य कार्य इस जगत में अन्य कोई नहीं : देवेंद्र सिंह बबली

0

टोहाना / 15 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने उनके दादा कप्तान उमराव सिंह जी के सिद्धांतों पर चलते हुए कप्तान उमराव सिंह मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर से टोहाना के हर गांव व हर वार्ड में फ्री आंखों का चेकअप व ऑपरेशन कैम्प लगाया जा रहा है। शनिवार को टोहाना विधानसभा के गांव कन्हड़ी, कमालवाला व बलियाला में लगाए गए नेत्र कैम्प में सैकड़ों लोगों ने आंखों का चेकअप करवाया।

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कप्तान उमराव सिंह मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के हजारों लोगों का फ्री में आंखों का ईलाज, चश्मे, ऑपरेशन व अन्य आंखों का ईलाज किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने जांच शिविर में स्वयं निशुल्क आंखों के चश्मे वितरित किए और लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दूसरों की दुनिया रोशन करने से अधिक पुण्य कार्य इस जगत में अन्य कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाते हुए 2 अक्टूबर से टोहाना के हर गांव व हर वार्ड में फ्री आंखों का चेकअप व ऑपरेशन कैम्प लगाया जा रहा है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील कि वे जरुरतमंद व्यक्तियों को जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आंखें शरीर का एक ऐसा अंग है, जिसके न होने से दुनिया में अंधेरा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उनके दादा कैप्टन उमराव सिंह के नाम से संगठन बनाया है, जिसके तहत आंखों का निशुल्क ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि उनके परिचित कमजोर नजर वाले व्यक्तियों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए बताए ताकि सभी जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ और सेवाभावी टीम निरंतर जनसेवा में लगी हुई है, निशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *