May 18, 2024

गणतंत्र दिवस से जुड़ी देशभक्तों के बलिदान की गौरवगाथा : सीताराम यादव

0

झज्जर / 27 जनवरी / न्यू सुपर भारत

आजादी अमृत महोत्सव के चलते स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में गुरुवार को  74 वां उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अटेली के विधायक सीताराम यादव ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा औऱ समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने एएसपी भारती डबास के साथ परेड का निरीक्षण भी किया।

मुख्य अतिथि सीताराम यादव ने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष  किया।

उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है।  यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है।
आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हमें इस बात का विचार करने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद हमने अपने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान-निर्माताओं के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कहां तक सफलता हासिल की है।

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था  से नागरिकों में  नये विस्वास का अहसास
उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के ओजस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में  ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय  के ‘अंत्योदय’ के दर्शन पर चलते हुए प्रदेश की तस्वीर बदली है, लोगों को तकदीर बदली है। प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक संस्कृति में बड़ा बदलाव किया है। समान विकास, जन-जन के कल्याण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासियों को एक नये विस्वास का अहसास कराया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण-उत्थान और प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास की बहुआयामी नीतियां लागू की गई हैं। विकास के लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने बांधा समां
समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल,ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल दूजाना,माता माता भीमेश्वरी देवी स्कूल, रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित बेरी उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों  के विद्यार्थियों ने भाग लेकर   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए  देशभक्ति गीत, समुह गान,समूह नृत्य,योगाभ्यास की शानदार तरीके से प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी ,जबकि परेड कमांडर रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस,होमगार्ड और एनसीसी कैडिटों की टुकड़ी ने परेड में भाग लिया।

इन गणमान्य विभूतियों को मुख्य अतिथि सीताराम यादव ने किया सम्मानित
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सीताराम यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों,वीरांगनाओं और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया,जिनमें चांदकौर धर्मपत्नी स्वर्गीय ललती राम,शांति धर्मपत्नी दरियाव सिंह,फुलपति धर्मपत्नी सूरजभान,समझो धर्मपत्नी जयपाल सिंह,धनकौर धर्मपत्नी प्यारे लाल,औम सुपुत्र शेर सिंह शामिल रहे।समारोह में सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को दर्शाती विभिन्न विभागों की झांकियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान कृषि,स्वास्थ्य, मनरेगा, शहरी निकाय,बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा झांकियां निकाली गई।

समारोह में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर  पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान,जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा मातनहेल,डॉ किरण कलकल, राजेन्द्र शर्मा, बिल्लू कादयान,पीताम्बर गौड़,विनय शर्मा,जिला पार्षद वीरभान,ट्रिब्यूनल मैम्बर सुभाष चंद्र शर्मा,देवी मंदिर से कुलदीप वशिष्ठ,राजेश वत्स,डॉ नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,पूर्व पार्षद विजय कौशिक,सीए नितिन बंसल,मंडल अध्यक्ष बेरी अशोक शर्मा बाकरा,पंचायत समिति सदस्य सूरजमल शर्मा के अलावा उपमंडल प्रशासन की ओर से तहसीलदार मनोज कुमार,नायब तहसीलदार अशोक कुमार,नगरपालिका सचिव राहुल सैनी,बीईओ अशोक कादयान,क़ृषि विकास अधिकारी डॉ अशोक रोहिल्ला, प्रवक्ता हेमन्त,एसईपीओ सत्यवान सिंह,सीडीपीओ सबिता मलिक,बेरी चौकी प्रभारी अनिल शर्मा,एएसआर बिजेंद्र नांदल,सुशील कुमार,सुनील लाठर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *