June 17, 2024

उपायुक्त ने तिरंगा चेतना यात्रा की अगुवाई कर विद्यार्थियों में भरा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जोश

0

फतेहाबाद / 5 अगस्त / न्यू सुपर भारत  

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शुरु किए गए हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या व.मा. विद्यालय बड़ोपल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त ने तिरंगा चेतना यात्रा की अगुवाई कर विद्यार्थियों में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जोश भरने का काम किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के जोरदार जयकारे लगाए। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया।

सर्वप्रथम उपायुक्त प्रदीप कुमार शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर विद्यार्थियों को अपना संदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान शुरु किया गया है, जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच जिला में प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिला में पर्याप्त संख्या में तीन लाख तिरंगों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान है, विद्यार्थियों को अपनी भागीदारी से एक जन आंदोलन का रूप देना है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना है। इसके साथ-साथ अपने आसपास के घरों पर तिरंगा फहराने में सहयोग करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हमें अपने राष्टï्र ध्वज और अपने देश के प्रति समर्पित रहना है। उन्होंने बच्चों से संस्कारवान बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को एसडीएम राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग और स्कूल प्राचार्य हरमिंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई चेतना यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। चेतना यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापिस स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने जोरदार नारे लगाकर शहरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढचढ़ शामिल होने का आह्वान किया।बड़ोपल में तिरंगा यात्रा में उपायुक्त के साथ अन्य अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों में भरा जोश:-

वहीं दूसरी तरफ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ोपल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त प्रदीप कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए और बच्चों को संबोधित कर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व बुजुर्ग व आमजन भी शामिल किए। कार्यक्रम में अपना संदेश देते हुए उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थियों का बहुत बड़ा योगदान होता है,

इसके साथ-साथ जहां पर महिलाओं की भागीदारी हो जाती है, वह अभियान अपने-आप सफल  होता है।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा कि वे अपनी परिचित अन्य महिलाओं को भी हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर देशभक्ति की भावना का होना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बीडीपीओ अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार और स्कूल प्राचार्य राजबीर शर्मा, अन्य अधिकारियों व बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ तिरंगा यात्रा की अगुवाई की और तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों व ग्रामीणों तथा शिक्षकों में नया उत्साह भरने का काम किया। चेतना यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने गांव बड़ोपल के हर घर के द्वार पर पहुंचकर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *