May 25, 2024

सरपंच से दुखी होकर किसान गुरुदेव सिंह द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का सरपंच पर लगा आरोप

0

सरपंच से दुखी होकर किसान गुरुदेव सिंह द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का सरपंच पर लगा आरोप

पठानकोट(विकास):

दोरांगला पुलिस स्टेशन के गांव बैंस में अकाली सरपंच से दुखी होकर किसान गुरुदेव सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। यह आरोप दोरांगला पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक गुरुदेव के भतीजे जर्मन सिंह ने बताया है कि वह शनिवार शाम को अपने चाचा गुरुदेव सिंह के साथ गांव से गुजर रहा था तो तब गांव के अकाली दल से संबंधित वर्तमान सरपंच हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह ने उन्हें रोक कर गाली-गलौच की व उन्हें जलील किया था। जिससे दुखी होकर उसके चाचा गुरदेव सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है।मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस स्टेशन इंचार्ज मुख्तियार सिंह अनुसार मृतक के भतीजे जर्मन सिंह के बयान के आधार पर गांव के वर्तमान सरपंच हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह, कंवलप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह, गुरतेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा जुझार सिंह पुत्र भूर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकत्र्ता जर्मन सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के समय हम दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था तथा उस केस में उसका पिता हरदेव सिंह जेल में है। इसी बीच सरपंच का परिवार उनसे राजनीतिक रंजिश रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *