June 17, 2024

जिला के स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने जिलावासियों को दी बधाई

0

फतेहाबाद / 14 जुलाई / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने जिला के स्थापना दिवस पर सभी जिलावासियों को जिला की वर्षगांठ की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि जिला के गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हंै। 15 जुलाई, 1997 को फतेहाबाद जिला के रूप में अस्तित्व में आया था।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जिला ने इन वर्षों में अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। जिला ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ विकासात्मक आधारभूत ढांचा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। जिला के नागरिकों की मेहनत और उनके सहयोग की बदौलत ही जिला ने ये ऊंचाईयां पाई है। हमें अपनी विरासत और संस्कृति को सहजने के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में और भी कड़ी मेहनत से काम करके जिला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में जिला ने अनेक आयाम स्थापित किए हैं। भविष्य में भी बड़ी परियोजनाएं जिला में शुरू की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जिला को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फतेहाबाद जिला अपना स्थापना दिवस मना रहा है और निरंतर विकासात्मक बदलाव जिले के लोगों के सामने हंै। इन 25 वर्षों में फतेहाबाद को विकास की अनेक परियोजनाएं मिली हैं और भविष्य में भी विकास की परियोजनाएं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *