May 24, 2024

यूथ रेडक्रॉस शिविर में दूसरे दिन युवाओं को किया साइबर क्राइम से बचाव बारे जागरूक

0

फतेहाबाद / 23 सितंबर / न्यू सुपर भारत

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वारा उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्थानीय एमएम पीजी कॉलेज में आयोजित करवाए जा रहे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस कैंप के दूसरे दिन उप पुलिस अधीक्षक जगदीश काजला ने युवाओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया।इसके अलावा उप निरीक्षक यातायात हेतराम ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि प्रीतम नायक ने देशभक्ति की कविताओं का गुणगान किया व देश के शहीदों को याद किया। मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. कविता ने युवाओं को मनोरोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोबेशन कम लीगल ऑफिसर एडवोकेट बृजेश सेवदा ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बताया।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह एवं संतोष चौधरी ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार के बारे जानकारी दी। अधिवक्ता आशा व सुखदेव सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर एमएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरूचरण दास, रेडक्रॉस सचिव श्याम सुन्दर, कृष्ण कुमार, सोनिया गुप्ता, पिंकी रानी, राज कुमार, गुरप्रीत कौर, सुमन दुर्गा, अनिल कुमार, अमनदीप कौर, डॉ. सीमा, नेहा गर्ग, राजेन्द्र कुमार, संतोष सेवदा, पवन कुमार व रामप्रताप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *