May 25, 2024

योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से जनता तक पहुंचाएं कर्मचारी व अधिकारी : अजय सिंह तोमर

0

फतेहाबाद / 16 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि आधुनिक युग तकनीकी पर आधारित है। समय के साथ हम सभी को अपडेट रहने के साथ ही तकनीक प्रणाली में दक्ष होना जरूरी है। उपायुक्त स्थानीय डीपीआरसी भवन में जिला नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने लोगों को सेवाएं देने के लिए विभिन्न विभागों के पोर्टल बनाये हैं, उन पोर्टल के माध्यम से उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली सेवाओं की सख्यां भी बढ़ाई गई है। विभिन्न विभागों की लगभग 600 सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है।उपायुक्त ने ऑनलाइन व्यवस्था को सुशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि आमजन को ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली सभी सेवाएं सरल एवं सुलभï तरीके से उपलब्ध हो रही हैं।

कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ केवल ऑनलाइन तरीके से ही ले पाएगा। इसके लिए संबधित विभाग यह सुनिश्चित करले की उसके विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाएं सेवा का अधिकार अधिनियम द्वारा निर्धारित तय समय सीमा में ही उपलब्ध हो और इसमें किसी प्रकार की कोई कौताही ना बरती जाए।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारी पोर्टल की बारीकियों को जाने और कोई सुझाव है तो अवश्य दें ताकि भविष्य में उसने सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय की रफ्तार तकनीक के साथ है। अधिकारी और कर्मचारी का तकनीक के साथ अपडेट रहना बहुत जरूरी हैं। पोर्टल निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें अपडेशन होते रहते हैं। भविष्य में विभागों के कार्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया बढ़ेगी और पेपरलेस कार्य ही होगा और नागरिकों को सेवाएं देने का एक मात्र जरिया ऑनलाइन माध्यम रहेगा, इसलिए अधिकारी-कर्मचारी इसमें दक्षता हासिल करें।

प्रशिक्षण शिविर में उपायुक्त का स्वागत करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पांच दिन चलेगा। इसमें विभिन्न विभागों के पोर्टल से मिलने वाली सेवाओं बारे अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी जायेगी। कर्मचारियों के जो सुझाव होंगे और उनकी किसी प्रकार की कोई भी जानने की इच्छा होगी, उनकी समस्याओं का समाधान बताया जाएगा ताकि लोगों को सेवाएं देने में कोई दिक्कत ना रहे। विभिन्न विभागों के पोर्टल के लिए एक्सपर्ट जानकारी देंगे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सरकार ने विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से देना शुरू किया हुआ है।

कुछ कर्मचारी और अधिकारी इन पोर्टल में दक्ष नहीं है जिससे अधिकारी-कर्मचारी के साथ नागरिकों को सेवाएं लेने में दिक्क्त होती थी। कर्मचारियों को दक्षता के साथ उन्हें यह बताया जाएगा कि किस विभाग की सेवा किस पोर्टल के माध्यम से मिल रही है। कर्मचारी लोगो को इस बारे जागरूक करेंगे ताकि उन्हें सेवा लेने में परेशानी ना हो।

इस अवसर पर डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ अनिल कुमार, राज सिंह, परियोजना अधिकारी  जगदीश दलाल, एओ सत्य प्रकाश, एमएसएमई सहायक निदेशक गुरप्रताप सिंह, सांख्यिकी अधिकारी सुशील इंदौरा, आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया सहित राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *