May 24, 2024

अनुराग के महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम में निखार रही महिलाओं की प्रतिभा

0

हमीरपुर / 06 फरवरी / रजनीश शर्मा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य , खेल , रोजगार, कौशल विकास और पहाड़ी संस्कृति के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रखे हैं । इन कार्यक्रमों से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में   सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर टौणी देवी मे केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर  द्वारा चलाए जा रहे महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ माता मंदिर टौणी देवी परिसर  में हुआ।

परनाली प्रथम तो दूसरा  स्थान  महिला  मंडल कोहली को मिला 

 इस कार्यक्रम  मे 40 महिला  मंडलो ने भाग  लिया। प्रथम स्थान  महिला  मंडल परनाली दूसरा  स्थान  महिला  मंडल कोहली ने हासिल  किया इस कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने शिरकत की तथा सभी महिला मंडलों को पुरस्कार  दे कर  सम्मानित  किया। सभी के लिऐ दोपहर के भजन की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम में प्रयास संस्था के माध्यम से ऑटोमेटिक सैनेटरी पैड का वितरण किया गया  तथा  स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

इस कार्यक्रम  मे भाजपा के प्रत्याशी रहे व जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह ,मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, महामंत्री अनिल कौशल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर, महामंत्री किरण राणा ,अंजू राणा , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा नेता विजय बहल ,संसार चंद सोनी, इंस्पेक्टर संसार चंद, जिला महिला मोर्चा से अलका, ऊषा  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *