June 16, 2024

नहला-खेरी सडक़ के निर्माण पर खर्च होंगे 3 करोड़ 20 लाख रुपये : सरदार निशान सिंह

0

फतेहाबाद / 03 अगस्त / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जजपा-भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विकासकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। निशान सिंह गत सायं गांव नहला में नहला-खेरी सडक़ का शिलान्यास करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से यह सडक़ टूटी हुई थी। ग्रामीणों ने इसके लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से गुहार लगाई। जिस पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस सडक़ को बनाने के आदेश दिए। सडक़ के निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस सडक़ पर 3 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह ढिल्लो, ईश्वर ढिल्लो, राजेश सांगा, सतबीर गिल्ल, डॉ. राजेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ योगराज सिंगला, जेई बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *