May 24, 2024

मुख्य मंत्री ने प्रदेश में 1087 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल प्रोजैक्टों की शुरुआत की, जिले के 59 स्थानों पर दिखाया गया वर्चूअल समागम

0

– होशियारपुर की वार्ड नंबर 25 की पार्षद ने चंडीगढ़ में आयोजित समागम में लिया हिस्सा

होशियारपुर / 22 फरवरी / न्यू सुपर भारत


मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से आज वर्चूअल समागम के दौरान 1087 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई। जिस संबंधी आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में भी वर्चूअल प्रोग्राम करवाया गया, जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने विशेष तौर पर शिरकत की।

जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब के इस वर्चूअलर समागम को जिले में नगर निगम के सभी वार्डों सहित 59 स्थानों पर दिखाया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के सभी 50 वार्डों के अलावा जिले की सभी 9 नगर परिषद व नगर पंचायतों में लोगों यह समागम देखा।


अमित कुमार पांचाल ने बताया कि चंडीगढ़ में मुख्मंत्री पंजाब की ओर से प्रोजैक्टों के उद्घाटन समागम में  नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 25 की पार्षद बलविंदर कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान पार्षद बलविंद कौर ने जहां मुख्य मंत्री की ओर से प्रदेश के शहरी विकास को लेकर किए गए कार्यों की प्रशंसा की वहीं पंजाब सरकार के रोजगार व नारी सशक्तिकरण प्रोग्रामों की सराहना भी की।

उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर 40 जरुरतमंद महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा प्रदान किए गए। जिले में आयोजित वर्चूअल समागम में जिले के नगर निगम, नगर परिषदों व नगर पंचायतों के पार्षदों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *