May 24, 2024

युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्री

0

हमीरपुर / 25 अप्रैल / रजनीश शर्मा ///

प्रदेश में लोकसभा और विस उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावों के दृष्टिगत सुजानपुर भाजयुमो मण्डल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज  उपस्थित रहे। युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, और रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी तो पार्टी मजबूत होगी। अत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तो इस में हर उस कार्यकर्ता का योगदान शामिल है

जिन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए अपनी पीढियां खपा दीं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनावों और विधनसभा उपचुनावों के लिए कमर कस लें और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएं। नरेंद्र अत्री ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्वस्तरीय नेतृत्व प्राप्त हुआ है और ये हमारे लिए गौरव की बात है कि मोदी के मंत्रिमंडल में हमारे सांसद अनुराग ठाकुर एक मजबूत मंत्रालय सम्भाल रहे हैं। प्रदेश के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संग़ठन का नेतृत्व जेपी नड्डा कर रहे हैं जो हमारे प्रदेश से सम्बन्ध रखते हैं। 

युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि युवा मोर्चा का इतिहास रहा है कि युवा मोर्चा ने चमड़ी और दमड़ी लगा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। युवा मोर्चा पार्टी में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।बैठक में विषेश तौर पर भाज्युमो प्रदेश महामंत्री सनी शुक्ला, प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर, जगदीप शर्मा, भाज्युमों ज़िला अध्य्क्ष कपिल मोहन शामां, सुजानपुर मंडल अध्य्क्ष शुभम राणा महामंत्री रोबिन, प्रगुण इत्यादि उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *