May 24, 2024

केंद्र सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है वर्ष 2023

0

झज्जर / 28 नवंबर / न्यू सुपर भारत

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नागरिक  मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। मिलेट्स यानी मोटा अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। भोजन में मोटे अनाज का अपना अलग महत्व है जैसे कि बाजरा, कैल्शियम से भरा होता है, ज्वार में पोटेशियम और फास्फोरस होता है, और कंगनी में फाइबर होता है जबकि कोदो आयरन से भरपूर होता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार का उद्देश्य लोगों को मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है ताकि हर देश, इलाके के लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करें और मिलेट्स के लिए किसानों को अच्छा बाजार और अच्छे दाम मिल सकें।

जंक फूड की जगह ’मिलेट्स’ को दैनिक जीवन में अपनाएं युवा

डीसी ने कहा कि सरकार श्रीअन्न यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रही है। मोटे अनाजों के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों जैसे मोटापा, दिल की बीमारी, आदि से लडऩे की क्षमता होती है। पहले हमारे पूर्वज श्री अन्न या मिलेट्स का प्रयोग करते थे। लेकिन बदलते समय में घरों में खानपान की शैली बहुत बदल गई है। मिलेट्स को फिर भोजन में शामिल कर पोषण के सभी फायदे लिए जा सकते हैं। पोषण संबंधित व्यवहार और खानपान परिवर्तन में युवा बड़ी भूमिका निभा सकते है। मिलेट्स से कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे जंक फूड को छोड़कर पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

सुपरफूड और स्मार्ट फूड हैं मिलेट्स  : डीडीए

उपकृषि निदेशक डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि कम पानी, उर्वरक और कीटनाशकों के साथ कम उपजाऊ मिट्टी में भी मिलेट्स को उगाया जा सकता है. उच्च तापमान में भी ये अच्छा ग्रो करते हैं और इसी कारण  इन्हें क्लाइमेट स्मार्ट अनाज कहा जाता है। मिलेट्स सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम, कॉपर और सेलेनियम सहित बहुत से पोषक तत्व होते हैं. मिलेट्स एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एंथोसायनिन, सैपोनिन और लिग्नांस का एक पावर हाउस भी हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं, इसलिए इन्हें सुपर फूड कहा जाता है। ये ब्लड ग्लूकोज लेवल को मेंटेन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *