May 18, 2024

खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सकारात्मक तरीके से खेल को खेले खिलाड़ी : उपायुक्त अजय सिंह तोमर

0

फतेहाबाद / 17 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को स्थानीय सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में शुरू हुई, जिसका शुभारंभ जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया। उपायुक्त ने झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग तथा डीएवी प्राचार्या सुनीता मदान ने उपायुक्त का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। इसके बाद डीएवी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पढ़ाई में खेलों के महत्व को समझते हुए कहा कि एक खिलाड़ी को खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सकारात्मक तरीके से खेल खेलने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं खिलाडिय़ों में से कल को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर देश प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने फतेहाबाद जिले की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं व उपलब्धियों बारे बताया कि पूजा, आरोही मॉडल स्कूल डूल्ट की छात्रा ने एशियाई खेलों के हाई जंप इवेंट में छठा स्थान प्राप्त किया है तथा जैवलिन थ्रो के सारे राष्ट्रीय रिकॉर्ड फतेहाबाद जिले की बेटियों के नाम हैं।

प्रतियोगिता के तहत सॉफ्ट बाल, थ्रो बाल तथा खो-खो के प्रदेश भर से टीमें शामिल हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करीब तीन हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अक्टूबर तक चलेगी। जिले के 34 स्कूलों में खिलाडिय़ों के ठहराव का प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, हरमिंदर सिंह, ओम प्रकाश डूडी, कृष्ण, सुनीता सिंगला, एईओ अनूप सिंह, एईईओ विजय जग्गा, नेकी राम, गौरी शंकर, अमित नेहरा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल तथा खेल अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो 13 से 16: फतेहाबाद। स्थानीय डीएवी स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर खिलाडिय़ों को संबोधित करते उपायुक्त अजय सिंह तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *