June 16, 2024

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिवरात्री पर्व पर किया जलाभिषेक

0

टोहाना / 26 जुलाई / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने सभी को शिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने भाटिया नगर स्थित श्री शिव स्वर्ग आश्रम मंदिर, बलियाला हेड व जाखल मंडी के शिव मंदिर में शिवरात्रि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। उन्होंने शिवरात्रि के पर्व पर आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया और लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री प्राचीन पंच मुखी शिव मंदिर व शिव संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव व विशाल जागरण में भी शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब जानते हैं देश की परंपरा में भगवान शिव जिन्हें हम भोले के नाम से भी जानते हैं वे सबका उद्धार करते हैं और सबका भरण पोषण भी करते हैं। इसलिए शिवरात्रि के दिन पूरे देश में विशेष रूप से आयोजन होते हैं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने का अपने आप में ही बड़ा महत्व है। कैबिनेट मंत्री ने जागरण में उपस्थित सभी को शिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जहां आस्था है वहीं परमात्मा बसता है।

उन्होंने सभी की मनोकामनाएं पूरी होने के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों ने मुझे जात-पात, अमीर-गरीब से ऊपर उठकर अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजकर जो जिम्मेवारी सौंपी है, वे उसे पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत हर क्षेत्र में सम्मान रुप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।

इस अवसर पर कलाकार कर्मबीर फौजी एंड टीम, मनोज बबली, प्रदान राजेश गोयल, विनोद बबली, रमेश गोयल, रविंद्र मेहता, अजय गोयल, सतनाम, सतीश पूरी, सचिन, बलदेव, अवनीश बालिया, अश्वनी, सतपाल, सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *