May 24, 2024

कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है :राजीव बिंदल

0

केन्द्र से पैसा लेकर भी धन्यवाद नहीं करते।

हमीरपुर 29 जनवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर मे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क के अनेक प्रकार के अभियान के कार्यों में लगी है।


उसी कड़ी में गांव चलो अभियान जिसके अंतर्गत 7990 पोलिंग बूथों के ऊपर पार्टी का नेतृत्व और बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना। चुने हुए प्रतिनिधियों से संपर्क करना, साथ ही नरेंद्र भाई मोदी की उपलब्धियों को जनमानस तक लेकर जाना और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनमानस तक पहुंचाना।
इस अभियान के निमित्त आज हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 74 मंडल है। सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी इस अभियान की नोडल एजेंसी है।
उन्होंनं इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है। केन्द्र से पैसा लेकर भी धन्यवाद नहीं करते। जो पैसा लेते हैं, उसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करते।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व कंहा था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले जनता के घावों को मरहम लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश बहुतों बार आए और अरबों रुपया प्रदेश सरकार को दिलवाएं। 1776 करोड़ रूपये प्रदेश सरकार को दिया। 11,000 मकान देने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार वाहवाही लूट रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रति इस प्रकार का रवैया अपना करके हिमाचल की जनता का यह नुकसान कर रहें है।
डॉ बिंदन ने कहा कि अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार 60 महीने तक रह गए तो 60,000 करोड़ रुपये कर्जा ले लेंगे और विकास के नाम पर एक भी स्कूल नहीं, विद्यालय, कॉलेज, अस्पताल, पीएचसी और एक भी नई सड़क नहीं। सड़कें बन रही है सारा का सारा पैसा केंद्र की सरकार का 42,000 करोड़ रुपए से हिमाचल प्रदेश में फोरलेन नेशनल हाइवे बन रहे है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत केंद्र सरकार ने 2700 करोड़ रूपये हाल ही में प्रदेश सरकार को दिया। परन्तु प्रदेश की सरकार आज लड़खड़ाई हुई स्थिति के अंदर दिखाई देती है।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार के 9 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अटल के समय से भारतीय जनता पार्टी एनडीए के साथ रहे हैं और नरेंद्र भाई मोदी ही देश को संभाल सकते हैं ऐसा दृष्टिकोण ले करके वह सत्ता में आये है और इससे और बात पुख्ता होती है कि देश का एक ऐसा पुराना नेता जो नौवीं बार मुख्यमंत्री बना है, और मोदी के साथ चल रहा है तो इंडी गठबंधन और कांग्रेस का क्या भविष्य है? यह यहाँ पर दिखाई देता है और कांग्रेस इस मामले में चारों खाने चित दिखाई देती हैं।
हिमाचल का नागरिक प्रदेश की सरकार पर लगातार आरोप ठोक रहा है। प्रदेश सरकार उसका जवाब क्यों नहीं देते? कांग्रेस के विधायक इनके ऊपर आरोप लगा रहे उसका जवाब नहीं दे रहे। इन्होंने चिफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी गैरकानूनी बनाएँ, उसका जवाब नहीं देते। अनाधिकारिक तौर पर लोगो को कैबिनेट रैंक देकर सरकार चला रहे हैं, उसका जवाब नहीं देते। जनता जवाब मांगती है कि क्या काम किया? स्कूल, अस्पताल, पटवार सर्कल, पीडब्ल्यूडी, आइपीएच दफ्तर, बिजली दफ्तर क्यों बंद किया? इसलिए यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और अपने फेलिर्यस को भारतीय जनता पार्टी पर लादने का प्रयास कर रही है।
झूठ के आधार पर बनी यह कांग्रेस पार्टी की सरकार झूठी गारंटियों के आधार पर इन्होंने वोट बटोरा। 1 साल दो महीने से यह सरकार पूरी तरह से विफल सरकार है। बेरोजगार युवा 1 साल के अंदर-अंदर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गएें है। बहनें सड़कों पर उतर रही है। एक भी काम वर्तमान सरकार ने जन हितैषी नहीं किया। अपनी नालाइकी का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी पर फोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डट के पैसा दिया है, उस पैसे का भी हिसाब-किताब नहीं दे रहे है कि वो कहाँ खर्च कर रहे हैं? जो स्थिति प्रदेश की 1 साल में वर्तमान सरकार ने की है, ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसा 70 साल में और शायद आगे भी नहीं होगा। यह स्थिति प्रदेश की वर्तमान सरकार की हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *