May 24, 2024

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार का बड़ा बयान,मोदी

0

PM मोदी को लेकर कही ये बात……..

पालमपुर / 31 मार्च / न्यू सुपर भारत ///

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि श्री अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रश्टाचार के विरूद्ध बहुत बड़े आन्दोलन से श्री केजरीवाल राजनीति में आये। उस राष्ट्र व्यापी आन्दोलन में देश की पूरी जवानी सड़कों पर आ गई थी। भ्र्ष्टाचार विरोधी उस आन्दोलन से निकले हुए श्री केजरीवाल अपने कई साथी मन्त्रियों के साथ भ्र्ष्टाचार के आरोप में जेल में है। यह देख अन्ना हजारे भी आंसु बहा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि 75 साल के बाद भी भारत का लोकतंत्र काले धन से शुरू होता है। हर पार्टी काले धन से चुनाव लड़ती है और जीतने के बाद विधायक या सांसद पहला काम यह करते कि चुनाव आयोग के सामने अपने खर्च का हिसाब देते हुए झूठ बोलते है। जो लोकतंत्र काले धन और झूठ से शुरू होता है वह सफेद कैसे हो सकता है।

षान्ता कुमार ने कहा कि चुनाव वाण्ड की योजना सर्वोच्च न्यायालय ने समाप्त कर दी हैं यह मौका है कि इस सम्बंध में देश ठीक निर्णय लें। एक देश एक चुनाव के सम्बन्ध में बढ़िया रिपोर्ट आई है। पूर पांच साल हर वर्ष कोई न कोई चुनाव करते रहने के कारण इन चुनाव पर लगभग 15 लाख करोड़ रू0 खर्च होते हैं। यदि यह सब चुनाव पांच साल की बजाए एक बार ही कुछ महीनों में कर लिये जाए तो एक अनुमान के अनुसार केवल पांच लाख करोड़ रू. खर्च होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव खर्च के लिए एक विशेष टैक्स लगाये। बड़े करोड़पतियों पर अधिक टैक्स लगाये। पांच लाख करोड़ रू0 टैक्स द्वारा इक्कठा किया जाए और पार्टियों की उपलब्धि के अनुसार एक नियम से सभी पार्टियों को सरकार द्वारा चुनाव के लिए धन दिया जाए। एक सख्त कानून बनाया जाए। जिसके अनुसार उस धन से अधिक खर्च करना ऐसा अपराध माना जाए जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान किया जाए।

शान्ता कुमार ने कहा यहीं एक मात्र तरीका है कि भारत की राजनीति को काले धन और झूठ के काले कलंक से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़ कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन रहे है। उन्होंने और भी कई असम्भव काम सम्भव करके दिखाये है। उन्होंने उन से विषेश आग्रह किया है कि वे यह ऐतिहासक काम करें और देश के लोकतंत्र को इस काले धन और झूठ से बचायें। यह श्री मोदी जी की देष को एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी जिसे देश कभी नही भुलायेगा। यह काम मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी हैं तो मुमकिन हैं।

उन्होंने कहा यह महत्वपूर्ण काम करने से लोकतंत्र के माथे से यह कलंक मिट जायेगा और नरेन्द्र मोदी जी का नाम इतिहास में अमर हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *