May 25, 2024

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन आवश्यक

0

झज्जर / 21 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

 केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ,भारत सरकार, नारनौल से राजेश अरोड़ा ने बताया कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत व सिंगल यूज प्लास्टिक बैन संबंधी प्रचार गतिविधियों का समापन समारोह राजकीय पोलीटेक्निक झज्जर में आयोजित किया गया। जिसमें पॉलिटेक्निक प्राचार्य धर्मवीर सिंह सांगवान ने स्वच्छता को अपनाने के लिए व इसके लिए सतत कार्यों को करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। प्लास्टिक के उत्पादों से होने वाले हानियों के बारे में समझाते हुए उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों पर बैन के बारे में बताया।  

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव, स्वच्छ भारत अभियान व सिंगल यूज प्लास्टिक बैंन के बारे में जानकारी दी गई व नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य धर्मवीर सिंह सांगवान रहे।  विशेष वक्ताओं में सत्येंद्र वशिष्ठ, उमेश सरोज, अश्वनी कुमार, भावना चौधरी, सत्येंद्र कुमार स्वच्छ भारत मिशन,नगर परिषद रहे, इसके अतिरिक्त मुकेश, अमित व संजय सफाई दरोगा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उमेश सरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। हम सभी को भारत को स्वच्छ बनाने में अपना अपना सहयोग देना चाहिए व हम तीन आर के सिद्धांत को अपनाकर प्लास्टिक का उपयोग कम कर सकते हैं व घरेलू स्तर पर कूड़े का अलग-अलग निपटारा कर नगर निगम को स्वच्छता के लिए सहयोग दे सकते हैं।

अश्विनी कुमार ने मिनरल वाटर के लिए व अनेक अन्य उत्पादों में प्रयोग आने वाली प्लास्टिक की बोतलों के कचरे के बारे में बताया व इनकी रीसाइक्लिंग पर जोर देने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।  धीरे-धीरे इनका उपयोग कम से कम करने पर बल दिया। भावना चौधरी ने प्लास्टिक के अनेक उत्पादों के कारण समुद्री जीव जंतुओं को  होने वाली हानि के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से प्लास्टिक के कूड़े को नदियों नालों व समुद्र में जाने से बचाने के प्रयासों की आवश्यकता के बारे में बताया।

विभाग राजेश अरोड़ा ने प्लास्टिक की पन्नी में खाद्य पदार्थ होने के कारण गायों द्वारा खाने से उन को होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम से कम बारे बताया।  उन्होंने कहा कि अपने घर में प्लास्टिक की पन्नी  कम से कम आने दे व कपड़े का थैला शॉपिंग के वक्त अवश्य ले जाएं खास तौर पर सब्जियों व राशन की खरीदारी के वक्त हम कपड़े का थैला ले जाने से प्लास्टिक पन्नी अपने घर में आने से बचाव कर सकते हैं।  

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं दिलीप, खुशीरंजन, महिमा, अमन व दीपक इत्यादि को पुरस्कार भी वितरित किए। भाषण प्रतियोगिता में रोहित शर्मा, अनुज तिवारी व प्रभाकर ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किए । पेंटिंग प्रतियोगिता मे जतिन, हिमांशु व नेहा ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में अनुज, खुशी व पुनीत ने प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत  में प्राचार्य व वक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *