May 24, 2024

प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम,इस दिन से मौसम बदलने के आसार

0

शिमला / 8 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

अप्रैल के पहले हफ्ते में भी हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. शुक्रवार देर रात बारालाचा और शिंकुला दर्रों और रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई। पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी के कारण सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा बना हुआ है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में सुधार हुआ। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को राज्य के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नौ अप्रैल तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम सुहाना रहने की संभावना है. 10 से 12 अप्रैल तक कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होने की संभावना है। राज्य की राजधानी शिमला और अन्य जिलों में शनिवार को पूरे दिन धूप खिली रही। जैसे ही सूरज चमकता है, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *