विकास और तरक्की के बुनियादी पैमानों को शिखर तक ले जाती है विज्ञान की सीढीयां

अम्बाला / 1 जून / न्यू सुपर भारत
गृह, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज ने कहा कि वही देश तरक्की करता है, जो विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। विज्ञान की सीढियां विकास और तरक्की के बुनियादी पैमानों को शिखर तक ले जाती है। हर क्षेत्र में सफलता की सौपान चढऩे के लिए सांईस के हर पहलु को बारिकी से समझने की जरूरत है।
अम्बाला छावनी में वार मैमोरियल के नजदीक करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा विज्ञान केन्द्र युवा पीढ़ी को साईंस की ओर आकर्षित करेगा, वहीं दूर-दराज से लोग यहां आकर विज्ञान के नियमों को भी देख सकेंगे। वैसे भी अम्बाला साईंस उपकरणों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में नित-नए प्रोजैक्टों को लाकर अम्बाला छावनी को सुंदर व विकसित बनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में विज्ञान केन्द्र का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 एकड़ में बनने वाला यह विज्ञान केन्द्र निर्धारित अवधि के भीतर बनकर तैयार होगा। अधिकारियों को ऐसे निर्देश दिए गए हैं। इस पर 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस विज्ञान केन्द्र में तारामंडल, इनोवेशन हब, एग्जिबिट डिवल्पमैंट लैब, थीप मैट्रिक गैलरी, साईंस पार्क की भी व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि यह हरियाणा का पहला ऐसा विज्ञान केन्द्र होगा जिसमें विज्ञान की नई तकनीकें भी उपलब्ध होंगी, जिसका साईंस से जुड़े विशेषज्ञ लाभ उठा सकेंगे। किसी भी देश की तरक्की के लिए साईंस का ज्ञान होना अति आवश्यक है। कोई देश इसलिए ताकतवर नही होता कि उसका क्षेत्रफल ज्यादा है बल्कि इसलिए ताकतवर होता है कि वह साईंस के क्षेत्र में आगे है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने इजरायल व जापान देश का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों देशों ने साईंस क्षेत्र में विश्व में अपनी अहम् पहचान बनाई है।
भारत भी साईंस के क्षेत्र में काफी तरक्की कर रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा साईंस के क्षेत्र में लोगों की रूचि बढ़े, इस दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस विज्ञान केन्द्र में साईंस विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेंगी, जिससे बच्चे खेल-खेल विज्ञान के सिद्धांतो को सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में बनने वाला विज्ञान केन्द्र लोगों को निस्संदेह साईंस की ओर आकर्षित करने का काम करेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण लोग इसको आसानी से आकर देख सकेंगे।
उन्होंने दावा किया कि अम्बाला छावनी में हर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से पर्यटन क्षेत्र में अम्बाला की अलग पहचान बनेगी और दूर-दराज से लोग आकर इन सुविधाओं का लाभ लेकर आनन्द उठा सकेंगे। यहां नई सीख ओर सोच का उदय का होगा।