May 26, 2024

वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता व चेस प्रतियोगिता का आयोजन…

0

ऊना / 8 नवंबर / न्यू सुपर भारत

सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा चेस प्रतियोगिता करवाई गई ,जिसमें सी.बी.एस.ई. के चार स्कूल ए.एन.एम. इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के छात्रों ने भाग लिया ।

इन प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़कों की अंडर- 14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें पीयूष राणा ,अरमान ,वामन ,दिव्यांश और कृष्णव विजेता रहे। लड़कों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें साहिल, आर्यन ,बलराम और सहज उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें हर्षदीप, रिजुल, भारती जैन, धृति और समृद्धि विजेता रहे।

लड़कियों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें जानवी, पलक, श्वेता ,मन्नत और नंदिनी उपविजेता रहे। लड़कों की अंडर -17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें आयुष ,आयुष कुमार ,पदम, शाश्वत और सार्थक विजेता रहे ।

लड़कों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें आरुष ,शिवांश ,गीतांश और अरनव उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें खुशी, शिवांगी, अनंशा अन्विक्षा तथा महक विजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा ,जिसमें कृति ,अर्शिया, अंशिका तथा अस्मिता उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें राधिका पराशर, हर्षिता चौधरी, अन्वेषा तथा तनवी विजेता रहे।

ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें विशाखा धीमान, रीत धीमान ,नंदिनी तथा मन्नत धीमान उपविजेता रहे। लड़कियों के अंडर -17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें सानवी, शगुन ,श्रेयांशी तथा रमनदीप कौर विजेता रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा जिसमें आनंदिता जोशी, वैष्णवी, गुंजन चंदेल उपविजेता रहे। लड़कों की अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें अथर्व, स्वास्तिक, हर्षदीप सिंह तथा अक्षित विजेता रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अभयपप्रीत, लक्ष्य, वरदान उपविजेता रहे।

लड़कों की अंडर -17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें शौर्य मांडला, वरुण ,हर्षित, तथा पियूष प्रथम स्थान पर रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अनिरुद्ध, करण तथा सूरज उपविजेता रहे। वशिष्ट पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग का लीड स्कूल है जो बाकी सी.बी.एस.ई. स्कूलों के सहयोग से यह प्रतियोगिताएं करवा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने कहा कि सी.बी.एस.ई. के दिशा निर्देशों के अनुसार यह प्रतियोगिताऍं करवाई गई हैं, ऐसी प्रतियोगिताओं के करवाने से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *