चेयरमैन सुभाष बराला के नेतृत्व में गांव कन्हड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

टोहाना / 9 अगस्त / न्यू सुपर भारत
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मेें हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को गांव कन्हड़ी के आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम व गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
चेयरमैन सुभाष बराला ने सभी गांव वासियों से आह्वान किया कि वे आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराकर देश के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सच्ची राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसके लिए देश के सम्मान व देश की उन्नति से बढक़र कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नए भारत का उदय हो रहा है और हर देशवासी इस बात का साक्षी बन रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश आर्य ने की। गांव के सैंकड़ों नागरिकों, स्कूल स्टाफ सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष बराला के नेतृत्व में गांव भर में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर पूरे गांव में उत्साह की उमंग दौड़ती नजर आई। गांव वालों ने भारत माता के जयघोषों के साथ इस तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया।
इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व चेयरमैन रिंकूमान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण गिल समैन, मंडल महामंत्री दलजीत कन्हड़ी, जगतार सिंह अमानी, ईश्वर नैन, विकास कन्हडी, सतपाल सिंह, अमृत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रमेश डूल्ट, बागा कन्हडी, विकास ललोदा, जगजीत हुड्डा, बलविंदर सैनी, सुरजीत डांगरा, राजेंद्र डांगरा, बबलू समैण, सतविन्द्र ,सुरेन्द्र, नांगली, धर्मबीर गिल, पाला राम, सतबीर सिंह, मदन कुमार, राज कुमार शर्मा, वासुदेव समैण, वीरभान समैण, वीरेंद्र समैण, डॉ. सुभाष समैण, विक्की कन्हड़ी, सेवा सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।