June 16, 2024

तिरंगा हमारे देश की शान का प्रतीक है : सुभाष बराला

0

टोहाना / 8 अगस्त / न्यू सुपर भारत

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला की नेतृत्व में गांव समैण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले चेयरमैन सुभाष बराला ने गांव में शहीद की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए व गांव के मंदिर में माथा टेका। गांव के कम्युनिटी सेंटर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई जोकि गांव की मुख्य गलियों से होती हुई नागला-नागली रोड़ होते हुए वापस गांव के बस स्टैंड पर पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान का प्रतीक है।

अपने संदेश में चेयरमैन श्री बराला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की आजादी व देश पर कुर्बान हुए लाखों भारतीयों की याद दिलवाने तथा देश के प्रति सम्मान में बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री बराला के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। इस दौरान चेयरमैन सुभाष बराला ने बस स्टैंड पर बनी पीएचसी में त्रिवेणी का पौधा लगाया व ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आह्वान भी किया।

तिरंगा यात्रा में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण गिल समैण, सेवा सिंह गिल, राजबीर कोच, जोरा गिल, सुनील, प्रवीण गिल, बबलू समेंन, सतविंदर, रिंकू मान, सुरेन्द्र, नांगली, कृष्ण नैन, धर्मबीर गिल, विकास ललोदा, जीता कन्हडी, जगतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर नैन, सुरेश आर्य, पाला राम, सतबीर सिंह, मदन कुमार, राज कुमार शर्मा, वासुदेव समैण, वीरभान समैण, वीरेंद्र समेंन, डॉ. सुभाष समैण, विक्की कन्हडी के अलावा सैंकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *