जापान में हो रहे ऑलम्पिक खेलों में हॉकी के खेल मे देश की बेटियों का रहा बेहतरीन प्रर्दशन-

अम्बाला / 06 अगस्त / न्यू सुपर भारत
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टोक्यो में भारतीय महिला हॉकी खिलाडिय़ों के जापान में आयोजित ऑलम्पिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर पूरी टीम को बधाई दी है। खेलों में जीत-हार तो लगी रहती है लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करना बहुत बड़ी बात है। देश की बेटियों ने ऑलम्पिक में खेले गये हॉकी मैच में बहुत ही बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन किया।
हॉकी की इस टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश की रहने वाली है। प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रति खिलाड़ी 50-50 लाख रूपये देने की घोषणा की। सरकार का यह कदम दर्शाता है कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाडिय़ों की हितैषी सरकार है।
विज ने यह भी कहा कि टोक्यो में आयोजित खेलों में देश के खिलाडिय़ों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। जहां तक प्रदेश के खिलाडिय़ोंं की बात है उन्होंने खेल के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का अहसास करवाया है। आज पो फटते ही शुरू हुए महिला हॉकी मैच में बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसी के दृष्टिïगत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी खिलाडिय़ों को 50-50 लाख रूपये देने की घोषणा की है।
इससे खिलाडियों का उत्साहवर्धन तो होगा ही साथ ही उन्हें यह भी अनुभूति होगी कि उन्होंने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मैं एक बार फिर देश की बेटियों को हॉकी के खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।