May 18, 2024

दशहरे का सबसे अच्छा संदेश ही है कि हमें अपने अन्दर के राम को जागृत कर रावण का दहन करना हैं:-विधायक असीम गोयल

0

अम्बाला / 15 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

विधायक असीम गोयल ने कहा कि व्यक्ति में राम और रावण दोनों विद्ययमान हैं। दशहरे का सबसे अच्छा संदेश ही है कि हमें अपने अन्दर के राम को जागृत कर रावण का दहन करना हैं। हमें समाज व देश में फैली बुरी कुरूतियों को मिलकर खत्म करना हैं, तभी यह भारत विश्व गुरू बन सकेगा। श्री गोयल आज दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित सैक्टर-8 अम्बाला शहर हुड्डा ग्राउंड, प्रेम नगर रामलीला मैदान, सैक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड व रामबाग अम्बाला शहर में आयोजित दशहरा पर्व पर उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे।  

उन्होनें कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि एक आदर्श समाज में पिता, पुत्र, भाई, सेवक और पत्नी के रूप में प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है तथा हमें समाज में फैली कुरूतियों को जड़ से खत्म करना है।  

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई का अंत किया था और इसी प्रकार भगवान कृष्ण ने कंस का वध करके बुराई को समाप्त किया था। इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। सैक्टर-8 हुड्डा ग्राउंड व रामबाग मैदान अम्बाला शहर में विधायक असीम गोयल ने रावण के पुतले को अग्नि भेंट किया।

इन कार्यक्रमों में आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया गया था और श्रद्धालूओं ने श्रीराम के जयघोषों के साथ भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। प्रेम नगर में आयोजित दशहरा पर्व के अवसर पर विधायक असीम गोयल ने रिब्बन कटा और यहां पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों ने फू ल मालाओं से व शॉल भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।

सभी जगहों पर विधायक का सभा के पदधिकारियों के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने यहां पहुंचने पर उनका अभिन्नदन किया।
  इस मौके पर रितेश गोयल, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा, मनदीप राणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल, हरप्रीत भल्ला, सुरेश सहोता, रिंकल गुजराल, श्री सनातन धर्म सभा के दशहरा सभा सैक्टर -8 के प्रधान संजय गोयल, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, कै शियर चमन अग्रवाल, संरक्षक अमरदीप सिंगला, उप प्रधान राजेश व सौरभ गुप्ता, मुकेश एबट, सोनू सिंगला, श्री सनातन धर्म सभा रजिस्ट्रड अम्बाला शहर के प्रधान जीत राम,

उपप्रधान कुलभूषण गोयल, विनोद गुप्ता, नरेश बंसल, सचिव विनोद गर्ग, संयुक्त सचिव अविनाश सिंगला, कै शियर सुरेश बसंल, रामलीला कमेटी के प्रधान मुकेश बहल, चेयरमेन अरूण अग्रवाल, निदेश रामरत्न प्रजापत, अर्पित व रोहित, युथ कल्ब सैक्टर-7के प्रधान ध्रुव त्रिखा, अनुभव अग्रवाल, पार्षद यतिन बंसल, आरएस धवन, खाटू श्याम जी, विकास संगठन दशहरा कमेटी प्रेम नगर के प्रधान बिवनेश त्रिखा, सचिव शिवराजन दत्ता, उपप्रधान शोमू शर्मा, कै शियर कुवर, शिव, पारस, डॉ0 प्रदीप कौशिक, मास्टर दलीप, सैक्टर-1 एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविन्द अग्रवाल लक्की, चमन गोयल, नरेश बंसल, डॉ0 राजीव अग्रवाल, विनोद बंसल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *