May 25, 2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 और 3 मई को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

0

नाहन / 30 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

राज्यपाल  शिव  प्रताप शुक्ल 2 मई और  3 मई  को सिरमौर  जिला के प्रवास पर  रहेंगे।   एक सरकारी  प्रवक्ता ने यह  जानकारी  प्रदान की है।    राज्यपाल 2 मई  को प्रातः 10.05 बजे  माता श्री रेणुका जी के दर्शन करेंगे तथा  झील  की परिक्रमा करेंगे। इसके पश्चात् 11.35 बजे राज्यपाल  श्री रेणुका जी डैम साइट  जायेंगे।   राज्यपाल शिव  प्रताप शुक्ल  सांय 3 बजे  रेणुका जी से प्रस्थान कर  5 बजे  सर्किट हाउस  नाहन  पहूंचेंगे।     

 राज्यपाल 3 मई  प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस नाहन  में  जिला अधिकारियों की बैठक  करेंगे।  इसके उपरांत प्रातः 10.30 बजे  सर्किट  हाउस  में ही काला आम चैम्बर  ऑफ़ कॉमर्स  की बैठक  में  भाग  लेंगे।      राज्यपाल  शिव  प्रताप  शुक्ल प्रातः 11.50 बजे माँ  बालासुंदरी गौ-शाला  जायेंगे, इसके उपरान्त दोपहर 12.20 बजे आमवाला में वन  विभाग की  एस.एच.जी. (SHG) के साथ संवाद  करेंगे।    राज्यपाल सांय  3.10 बजे  माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर जायेंगे, इसके उपरांत सांय  3.40 बजे सुकेती फोसिल पार्क, सुकैती जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *