June 16, 2024

शांता कुमार ने कंगना रणौत को लेकर दिया ये बयान

0

पालमपुर / 22 मई / न्यू सुपर भारत ///

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि काजा में कंगना रणौत के विरूद्ध प्रदर्शन कांग्रेस की बौखलाहट और कंगना रणौत की लोकप्रियता का परिणाम है। यह हिमाचल की योग्य और बहादुर बेटी कंगना रणौत का अपमान नहीं अपितु पूरे हिमाचल का अपमान है, आने वाले चुनाव में मण्डी की जनता इसका जबाव देगी।

उन्होंने कहा कि बोरिया विस्तर तो इस चुनाव में कांग्रेस का बांधा जा रहा है। महात्मा गांधी और नेहरू की कांग्रेस ने आजादी के बाद के 76 सालों में से 54 साल तक देश में शासन किया है वहीं कांग्रेस अब इतनी सिकुड गई है कि 2014 व 2019 लोकसभा चुनाव में उसे केवल 44 और 54 साटें प्राप्त हुई। कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिल सका। इस बार के चुनाव में सबसे पुरानी कांग्रेस के लिए सबसे कम सीटें मिलेगी और यह चुनाव कांग्रेस का अन्तिम चुनाव सिद्ध होगा। कांगेस इतिहास की घटना बन कर रह जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *