June 2, 2024

जनहित मोर्चा संतोषगढ ने दशहरा पर्व पर जलाया बलात्कारियों का बुराई रूपी पुतला

0

संतोषगढ़ / 25 अक्तूबर / राजन चब्बा

नगर परिषद संतोषगढ के दशहरा ग्राऊंड मे जनहित मोर्चा संतोषगढ द्बारा दशहरा पर्व पर बलात्कारियों का बुराई रूपी पुतला जलाया गया। चेयरमैन गुलशन शर्मा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव पर जनहित मोर्चा संतोषगढ के पदाधिकारीयों ने बलात्कारियों का पुतला जलाकर वहशी दरिंदों को फांसी की सजा देने के लिए आवाज बुलंद की है।

जनहित मोर्चा के अध्यक्ष सुदर्शन चब्बा ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों की कई साल कोर्ट में पेशियां होने के बाद कभी कभी वह छूट भी जाते हैं इस कानून के नियम बदले जांए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में बलात्कारियों के मुकदमे दायर किए जाएं और पीड़ित को जल्द न्याय मिलना चाहिए।इस मौके पर जनहित मोर्चा संतोषगढ के प्रधान सुदर्शन चब्बा, प्रेस सचिव गणपति गौतम, पवन सैनी, अश्वनी कपिला, केसी राणा, धर्मपाल, विनोद कुमार, सरदार राम सिंह, अश्वनी राणा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *