June 16, 2024

तिरंगे का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि : चेयरमैन सुभाष बराला

0

टोहाना / 14 अगस्त / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला की अध्यक्षता में शनिवार को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। कैंची चौक से शुरू होकर चंडीगढ़ रोड, मिलन चौक, लक्कड़ मार्केट, अग्रसेन चौक, अम्बेडकर चौक से होते हुए यात्रा वापिस शाहिद चौक पर खत्म हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सुभाष बराला ने कैंची चौक पर शहीदों के स्मारक, बाबा साहिब अंबेडकर के स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया।

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने अपने संबोधन में शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों को नमन करते हुए याद किया। उन्होंने कहा इस पावन पर्व पर मैं सभी क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई देता हूं और आप सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। तिरंगे के सम्मान में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ बना रहा है।

आज हम सब खुश हैं और झूम रहे हैं, इसके पीछे हमारे देश के बहुत से वीर शहीदों ने बहुत बड़ा बलिदान देश को आजाद करवाने के लिए किया था। चेयरमैन ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता व सुरक्षा का वरदान देने वाले सभी शहीदों के बलिदान के हम कर्जदार हैं। उनका कर्ज चुकाया नहीं जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।


       इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, राखी मक्कड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, रविन्द्र मेहता, संजय रेवड़ी, रिंकु मान, वेद जांगड़ा, नरेन्द्र गर्ग, बलदेव सैनी, गणेश सैनी, जिला महामंत्री राम मेहर धारसूल, टोहाना उपमंडल के प्रभारी हरीश गर्ग, जिला प्रभारी निताशा सिहाग, अनिता मेहता, निजी सचिव कृष्ण नैन, यादवेन्द्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेश, डॉ. भगवान सिंह, सन्नी मेहता, कामराज शर्मा, रिंकु गर्ग, पवन बंसल, अनिल भाटिया, जगमेल कटारिया, चेयरमैन कुलदीप सिंह, ईश्वर सूबेदार,

जगजीत सिंह हुड्डा, सरदारी लाल, राजकुमार, राम कुमार, ईश्वर नैन, बलविंदर सैनी, आनन्द सैनी, राकेश सैनी, लक्ष्मण गुल्लर वाला, वीरू अग्रवाल, बन्सी अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, कुश भार्गव, जिले राम शर्मा, रामदेव भारद्वाज, कर्मबीर माथुर, लक्की हांडा, राकेश मस्तु, तिलक राज भाटिया, गगन मोर, राहुल बंसल, दीपक गोयल, मदनलाल, चन्द्र सोनी, विजय शर्मा, राम सिंह आकांवाली, हरप्रीत, निशान सिंह, सुखचैन सिंह, सतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, राकेश कुमार, रोशन बलिया वाला, सुरेश आर्य, जीता कन्हड़ी, परवीन समैन, अवतार तलवाड़ा, लाली चेयरमैन, विकास ललोदा, पवन नैन, कपिल गर्ग, लवली मोंगा, रोहित कुमार, मोनु नरूला, सचिव शिवप्रीत, सुशील भाटिया, गुरसेव धारसूल, राकेश कुमार, विक्की राणा, अनिल नैन सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *