May 18, 2024

नवाँ नौशहरा में 80 जरूरतमंदों को बांटा राशन

0

पुराना शाल्ला (गुरदासपुर) / 1 अप्रैल / रजनीश शर्मा 

लॉकडाउन के दौरान गुरदासपुर जिला की नवाँ नौशहरा पंचायत जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी हुई है। पंचायत सरपंच कमलेश कुमारी, पूर्व सरपंच बलदेव राज, पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र शर्मा, जनक राज शर्मा, तरसेम शर्मा डाक्टर महेंद्र पाल सिंह व प्रेम लाल शर्मा की ओर से बुधवार को नवाँ नौशहरा (चावा) में जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। दो दिनों में करीब 80 लोगों को चावल, आटा, चीनी, चायपत्ती सोयाबीन, आदि का वितरण किया गया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आपदा की घड़ी में राहत सामग्री से ही जरूरतमंदों के घरों में चूल्हे जल रहे हैं।

पंचायत सरपंच कमलेश कुमारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा नहीं रहेगा। पंचायत ने इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति तत्काल अनाज की कमी अथवा किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल फोन कर सूचित करे। हरसंभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *