May 18, 2024

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को लगा बड़ा झटका: 2 नेता भाजपा में हुए शामिल

0

दिल्ली / 27 मार्च / राजन चब्बा ///

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को लगा बड़ा झटका है । आम आदमी पार्टी के 2 नेता आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जाकर भाजपा में हुए शामिल हैँ, जिनमें एक आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू भाजपा में शामिल हुए हैँ , तो वहीं विधायक शीतल अंगुराल ने भी आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा Join कर ली है।।

सुशील कुमार रिंकू आप के पंजाब के इकलौते सांसद हैं। वे उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

रिंकू को आम आदमी पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप के विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हो गए हैँ । इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं। गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं।

रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *