June 16, 2024

भोडिया खेड़ा राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन

0

फतेहाबाद / 8 फरवरी / न्यू सुपर भारत

भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा एमए राजनीतिक विज्ञान की छात्राओं के लिए गांधीवादी विचारधारा का सामाजिक अनुसंधान में योगदान विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार देसवाल ने अपना व्याख्यान दिया। इससे पहले महाविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति ने डॉ. रमेश कुमार देसवाल का औपचारिक स्वागत किया।

हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार देसवाल ने अपने व्याख्यान में गांधीवादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह व्यक्ति एवं समाज दोनों को प्रभावित करता है। गांधी जी ने अपने विचारों में भारतीय वेदों एवं ग्रन्थों को भी शामिल किया। विश्व में सबसे ज्यादा शोध गांधी जी पर हुई है।

गांधी जी ने धर्म को पुंजी से बड़ा माना और समय के साथ-साथ अपने विचारों में बदलाव किया। मानवता का सबसे बड़ा नियम अहिंसा है और अपनी बात पर अडिग रहना सत्याग्रह है। गांधी जी ने अपने विचारों में स्वराज, स्वदेशी, सर्वोदय, आत्मनिर्भरता, विश्व शांति पर जोर दिया। जयप्रकाश नारायण एवं अन्ना हजारे जैसे लोगों ने गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण किया है। डॉ. आत्मा राम ने व्याख्यान के समापन पर डॉ. रमेश कुमार देसवाल का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक विष्णु राम व अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक संदीप कुुमार सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *