May 18, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव खैराती खेड़ा व शहीदांवाली आदि गांवों में नागरिकों ने किया स्वागत

0

फतेहाबाद / 16 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

गांवों का विकास होगा तो देश का विकास होगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक नागरिक को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है और यात्रा के दौरान ही पात्र व्यक्तियों को लाभ देना है। यह बात खैराती खेड़ा समाज सेवी इन्द्र गावड़ी व सरपंच प्रतिनिधि भानाराम कसाणा इन्द्राज मोंगा हवासिंह वाईस चैयरमैन मदन उर्फ लाला राम आदि अतिथियों ने ग्रामीणों से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम संवाद करते हुए

उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास की रूपरेखा तैयार की हैं। गांव का विकास अब गली-नाली के निर्माण तक सीमित नहीं है। गांव के चहुंमुखी विकास के लिए नौ सूत्री कार्यक्रम पर काम शुरू किया गया हैं। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश व प्रदेश में शुरू की गई है। इस यात्रा से देशनिश्चित रूप से गरीब परिवारों तथा जनता को लाभ पहुंचेगा। यह यात्रा भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिकों को ज्ञानवर्धक सहायक सिद्ध होगी। संदेश व सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया कि पात्र व्यक्ति किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विद्यार्थियों, प्रगतिशील किसानों, व पशुपालकों ,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। हरचंद गुज्जर पूर्व सरपंच रामकुमार चावड़ा,भादर नबरंदार भानसिंह,गोपीराम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *