May 18, 2024

राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान के शुभारंभ पर सीधे प्रसारण के माध्यम से जुड़े कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली 

0

टोहाना / 13 सितम्बर / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आमजन मानस के स्वास्थ्य की पूर्ण जांच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर 2023 तक सेवा पखवाद मनाया जायेगा। जिसमें जागरूकता अभियान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वच्छता और पौधारोपण, रक्तदान शिविर, अंगदान शपथ कार्यक्रम होगे।

     महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया जिसका सीधा प्रसारण नागरिक अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 आयुष्मान भव विशेष अभियान चलाया जायेगा। लगभग चार माह तक चलने वाले इस अभियान से हर घर तक पहुंच कर सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया जायेगा। इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान सभाएं, आयुष्मान मेले और बच्चों की स्क्रीनिंग सहित 7 मुख्य स्वास्थ्य विषयों पर विभाग के पदाधिकारी नागरिको तक पहुंच बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि आष्युमान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड व जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के तहत 1 लाख 80 हजार रूपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा 3 लाख तक की आय वाले परिवारों से 15 सौ रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर लगभग 8 लाख नागरिको के स्वास्थ्य कार्ड बनाएं जायेंगे। आयुष्मान भव कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को शामिल तक को शामिल कर सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण भी आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा, जिनके माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जाच के साथ उन्हें दवाईयों का वितरण भी किया जायेगा। इस मौके पर एक नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रतीक हुड्डा, एसएमओ डॉ. कुनाल वर्मा, डॉ शिव सच देवा, विनोद बबली, प्रधान मानव सेवा समिति सतपाल नन्हेड़ी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *