May 25, 2024

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में बाते करने के स्थान पर पंजाब के मुख्यंमत्री चरनजीत चन्नी के लिए गए निर्णयों को हिमाचल में लागू करने का मादा दिखाए : मुकेश अग्रिहोत्री

0

ऊना / 05 अक्तूबर / राजन चब्बा

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब की घटनाओं को हिमाचल में मुददा बनाने की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में बाते करने के स्थान पर पंजाब के मुख्यंमत्री चरनजीत चन्नी के लिए गए निर्णयों को हिमाचल में लागू करने का मादा दिखाए।

ऊना विश्राम ग्रृह में बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के मुखिया केवल कागजी बाते करना ही जानते है। उनके पास ना राजनैतिक इच्छाा शक्ति है, न प्रशासनिक पकड़ है। इतना ही नहीं जनता के हित में काम करने कोई नीति भी नहीं है।
मुकेश ने कहा कि भाजपा ने अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री हटाए है और ताश के पतों की तरह फंैके है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी ऐसी चर्चाए भाजपा में चलती आ रही है।

मुकेश ने कहा कि कांग्रेस ने नए नेतृत्व को लाने का काम किया है और मुख्यमंत्री पंजाब की जनता को राहत देते के लिए बिजली, पानी व कर्जा माफ किया है। वही 2004 के बाद से लगे कर्मचारियों को पैंशन देने की कवायद को शुरू करने की बात कही है। मुकेश ने कहा कि क्या इन पंजाब के जनहित के मसलों को हिमाचल में लागु करने की हिम्मत मुख्यमंत्री में है।

उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी खुले मन से किसानों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार का विरोध कर रही है। यूपी में किसानों को कुचलनें पर कड़ी कारवाई की मांग कर रही है। भाजपा बताए कि क्या एक भी शब्द किसानों के समर्थन में बोला है। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार पेट्रोल के दाम सौ पार कर गए है। रसोई गैस के दाम एक हजार व 19,00 पार कर गए है। सरसों का तेल रिकार्ड तोड रहा है। उचित मुल्य की राशन वितरण प्रणाली उखड गई है।

उन्होंने कहा कि मिट्टी का तेल बंद कर दिया गया है। राशन के दाम बढ़ा दिए गए है। मुकेश ने कहा कि बेरोजगारी का आंकडा लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की मागों को अनसूना किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार हिमाचल के पहाड चढ़ नही रही है। मुकेश ने कहा कि हवाई हलवे बना कर अपनी पीठ थपथपाने वाली सरकार की विदाई तय है।


उपचुनाव में कंाग्रेस की जीत तय

नेता विपक्ष मुकेश ने कहा कि चार उपचुनावों के लिए पार्टी, प्रत्याशी तैयार है। मतदाता ने मन बना लिया है। कांग्रेस इन चुनावों में बेहतर प्रर्दशन करेगी। उन्होंने कहा कि पचांयती चुनावों में जनता कांग्रेस के पक्ष में जनमत दिख दिया है।

अब समय संघर्ष का है, वर्कर निकले सड़को पर
मुकेश ने कहा कि अब समय निणार्यक लड़ाई का है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्च पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि अब नेता वर्कर सब सड़को पर निकले। हिमाचल में अब जनता का शासन लाने के लिए कमर कस लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *