June 17, 2024

जजपा की जन सरोकार दिवस रैली के लिए विधायक बबली टोहाना से हुए रवाना

0

टोहाना / 9 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर जिला झज्जर में वीरवार को आयोजित करवाई जाने वाली जन सरोकार दिवस रैली के लिए टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली टोहाना से सैकड़ों गाडियों के काफिले के साथ जजपा के हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर जन सरोकार दिवस रैली के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने जजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए रैली की अगुवाई करते हुए उन्हें रवाना किया। विधायक ने कहा कि जन सरोकार दिवस रैली महारैली होगी। यह रैली एक नया इतिहास रचेगी। इस रैली में प्रदेश भर से लाखों लोग भाग ले रहे हैं।

इसी कड़ी में टोहाना विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में जजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मानस झज्जर में आयोजित होने वाली जन सरोकार दिवस रैली के लिए रवाना हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *