June 17, 2024

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला के नेतृत्व में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

0

अम्बाला / 14 अगस्त / न्यू सुपर भारत

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला के नेतृत्व में आज शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा मेें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा की शुरूआत साईकल द्वारा सैक्टर 7 नजदीक गलैक्सी मॉल के पास से हुई।

इससे पहले विधायक असीम गोयल ने अम्बाला के वीर सपूतों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए सैल्यूट किया। तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां पर पुष्प वर्षा से लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और इस दौरान चल रहे देशभक्ति गीत लोगों में राष्ट्रप्रेम व उत्साह का संचार कर रहे थे।


श्री गोयल ने इस मौके पर हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत मां के वीर सपूत हमारा गौरव व हमारी पहचान हैं। वीर सपूतों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारे वीर सैनिक एवं जवान देश की सीमाओं पर 24 घंटे पहरा देते हुए हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार निरंतर सैनिकों व उनके परिजनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ दिलवाने का काम कर रही है।

यात्रा में शामिल हजारों साईकलों पर तिरंगा लगा हुआ था। इसके अलावा तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में युवाओं के अलावा महिलाओंं सहित अन्य कार्यकर्ताओं व आमजन ने भाग लिया।

यात्रा के स्वागते के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी करवाया गया। तिरंगा यात्रा जिस भी रास्ते से गुजरी वहां का वातावरण पूरी तरह से देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर जयघोष कर रहे थे।

बॉक्स:- तिरंगा यात्रा गलैक्सी मॉल से शुरू होकर शहीद अमित आहुजा चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, शुकल कुंड रोड, बाजार बाजार चौक, छोटी सब्जी मंडी, कोतवाली बाजार, तंदुरा बाजार, पुरानी मंडी से पटेल रोड़, जगाधरी गेट, आर्य चौक, शौर्य चौक, सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक से होते हुए शहीद स्मारक चौक जेल लैंड में आकर सम्पन्न हुई।

इस मौके पर मीडिया प्रमुख डा0 संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, विधानसभा संयोजक संदीप सचदेवा, मनदीप राणा, रितेश गोयल, हितेष जैन, सुरेश सहोता, अर्चना छिब्बर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, अमन सूद, श्याम सुंदर, अनुभव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी, सद्दाम हुसैन, रविन्द्र गुप्ता, चंद्रमोहन फौजी, वीनू गर्ग, शौभा पूनिया, गुरचरण सिंह, यतिन बंसल, दिनेश लदाणा, गुरजंट सिंह के साथ-साथ भारी संख्या में आमजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *