June 2, 2024

लेदा में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

0

400 किसानों ने लिया भाग

मंडी / 30 जनवरी / एन एस बी न्यूज़

बल्ह विधान सभा क्षेत्र के लेदा में वीरवार को  एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 400 किसानों ने भाग लिया। इस मौके किसानों को खाद  का वितरण भी किया गया।

प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा फसलों की गुणवत्ता तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीकें अपनाई जा रही हैं और कृषि में विविधता लाने के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएं आरम्भ की गई हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है व फसलों को जंगली जानवरों से बचाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैैं।

इन्द्र सिंह गांधी ने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा नई पहल करते हुए सौर सिंचाई योजना के तहत सौर पम्पों से सिंचाई हेतु लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों को व्यक्तिगत रूप से पम्पिंग मशीनरी लगाने हेतु 90 प्रतिशत की सहायता का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कृषि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ख्ेात संरक्षण योजना लागू की है। इस योजना के तहत सौर बाडबंदी के लिए व्यक्तिगत स्तर पर 80 प्रतिशत व समूह स्तर पर 85 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

उन्होंने कहा किसान व बागवान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सक्षम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से सम्बन्धी आधुनिक तकनीकों के सही प्रयोग बारे कृषि अधिकारियों से सीधे सम्पर्क करें और कृषि में विविधता बारे भी सही जानकारी हासिल करें।

इस मौके पर मिल्क फैडरेशन अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सरला ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष गीता नन्द, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप चंदेल, महामंत्री राजेन्द्र राणा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, जिला परिषद सदस्य अंजना देवी, पंचातय प्रधान रोशन लाल, गीता नन्द सोनी, ढमेश्वर, प्रधान ग्राम पंचायत दशेहड़ा लेखराम, कृषि विकास अधिकारी डॉ. विवेक चंदेल, डॉ. नरेश कुमार उपस्थित थे।

विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. राम चन्द, कृषि विज्ञान केन्द्र सुन्दरनगर से डॉ. पंकज सूद, कृषि प्रसार अधिकारी गोपाल भारद्वाज, मास्टर ट्रेनर प्राकृतिक खेती दुनी चन्द शर्मा, मुंशी राम ने कृषि की विभिन्न तकनीकों बारे विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *